Up News : बकरीद पर मुस्लिम धर्मगुरुओं की अपील,खुले में न हो बकरों की कुर्बानी ।

Vishal Dubey
0

वाराणसी में बकरीद पर आज सड़कों पर रौनक है। सुबह 7 बजे की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से मिलते-जुल रहे हैं। नई सड़क, बेनियाबाग, दालमंडी, कज्जाकपुरा, सोनारपुरा, बजरडीहा, लोहता आदि इलाकों में सुबह 7 बजे के बाद बकरों की कुर्बानी दी रही है। कुर्बानी का यह सिलसिला मंगलवार तक चलेगा। इस लिहाज से मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आज बकरीद पर विशेष साफ-सफाई बरतने की अपील की है। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने कहा है कि साफ-सफाई ही आधा इमान है। खुदा को याद करते हैं तो अपने आसपास स्वच्छता बेहद जरूरी है। कुर्बानी खुले में बिल्कुल न करें।

फरमान हैदर ने कहा कि समस्त मुस्लिम भाई इस त्यौहार को पूरी अकीदत से मनाए, मगर ध्यान रखें कि किसी को कोई परेशानी न हो। कुर्बानी के बाद खून बाहर न फैले। जितने भी वेस्ट हैं सब कुछ नगर निगम की गाड़ी में रखवाए। नालियों में खून न बहने पाए। वहीं, साफ-सफाई में नगर निगम और प्रशासन का सहयोग करें। गोस्त को प्रसाद के रूप में ढंक कर दूसरी जगह पर लेकर जाएं। खुलेआम लेकर न चलें।


प्रशासन से अपील, करें हिफाजत

फरमान हैदर ने प्रशासन से अपील की है कि लोगों की हिफाजत में हर जरूरी कदम उठाए जाएं। शहर की कानून-व्यवस्था को हरसंभव दुरुस्त रखा जाए। नगर-निगम की गाड़ियां, जलकल विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी भी अपनी व्यवस्था मुस्तैद रखें।

यहां पर लगीं मंडियां

वाराणसी के भेलूपुर बकरा मंडी में लक्खा बकरा सुल्तान की कीमत एक लाख तय की गई है। इसका वजन 1 कुंतल से ज्यादा है। अभी तक इस बकरे का खरीदार कोई नहीं मिला है। यहां पर बरबरी सिरोही बकरों की भी तादाद ज्यादा है। वहीं, वाराणसी के पीलीकोठी, रामनगर, लल्लापुरा, पठानीटोला और मंडुआडीह आदि इलाकों में बकरा बाजार सजा है। लोगों का कहना है कि इस बार बकरा के व्यापारी घर-घर जाकर बेच रहे हैं। वाराणसी की बड़ी बाजार, लोहता, जैतपुरा आदि जगहों पर बड़े की मीट बिक रहा है। वाराणसी में बकरों की आवक बकरा यमुना तीरे, गोरखपुरी और वेस्ट यूपी से है।

यहां जानें कैसा हो कुर्बानी का बकरा

  • लंगड़ा-लूला न हो। शरीर पर किसी भी तरह का कट का निशान न हो।
  • कान न कटा हो। लंबे कान हों।
  • उम्र 19 महीने के आसपास हो।
  • मजबूत शरीर और हाइट जितनी ज्यादा हो उतना बेहतर।
  • किसी भी तरह से बीमार न हो।
  • एक या दोनों सींग जड़ से उखड़े हों।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top