प्रयागराज के उरुवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ओनौर में एक छात्र से बर्बर पिटाई का मामला सामने आया है। यहां तैनात एक शिक्षिका ने शनिवार को छात्र को पहले जमकर पीटा। जब उसका गुस्सा नहीं थमा तो उसने बच्चे के मुंह में डंडा डाल दिया, इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
पहले ताबड़तोड़ मारे थप्पड़
ओनौर गांव के अनिल कुमार प्रजापति का बेटा अंकित कुमार प्रजापति (7) क्लास-2 का छात्र है। उसी स्कूल में रोशनी मिश्रा सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रोशनी ने अंकित से पहाड़ा सुनाने को कहा। जब वह नहीं सुना पाया तो उसको पहले थप्पड़ मारना शुरू किया। इतने से भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे के मुंह में डंडा डाल दिया। इससे बच्चे को अंदरूनी चोट लग गई। जब रोता हुआ बच्चा घर पहुंचा तो उसने अपने मां-बाप से इसकी शिकायत की। बताया कि टीचर ने कैसे बेरहमी से उसे पीटा है।

BSA ने आरोपी शिक्षिका को निलंबित किया
प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी यानी BSA प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। यह गंभीर बात है। शिक्षा-व्यवस्था में अगर कोई बच्चा नहीं पढ़ता है तो उसकी काउंसिलिंग करना चाहिए न कि पीट-पीटकर उसे घायल कर देना चाहिए।

पुलिस ने दर्ज की FIR
मेजा थाने में परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ मेजा धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अंकित का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और आरोपी शिक्षिका से पूछताछ के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।