UP News : कानपुर हिंसा के फाइनेंसर के 6 रेस्टोरेंट सील:बाबा बिरयानी के नाम से रेस्टोरेंट चलाता था मुख्तार बाबा।

Vishal Dubey
0

कानपुर हिंसा के फाइनेंसर मुख्तार बाबा पर सोमवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। 8 टीमों ने एक साथ छापेमारी कर मुख्तार के 8 रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की। 6 रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। कानपुर में बाबा बिरयानी के नाम से मुख्तार कई नॉन वेज रेस्टोरेंट चलाता था। मुख्तार दूसरे नामों से भी रेस्टोरेंट चला रहा था। फिलहाल वह जेल में है।

नवीन मार्केट स्थित बाबा बिरयानी ने जोया के नाम से रेस्टोरेंट संचालित कर रखा था। सोमवार को इसे सील कर दिया गया।

कानपुर हिंसा के फाइनेंसर मुख्तार बाबा पर सोमवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। 8 टीमों ने एक साथ छापेमारी कर मुख्तार के 8 रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की। 6 रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। कानपुर में बाबा बिरयानी के नाम से मुख्तार कई नॉन वेज रेस्टोरेंट चलाता था। मुख्तार दूसरे नामों से भी रेस्टोरेंट चला रहा था। फिलहाल वह जेल में है।

नवीन मार्केट में सीलिंग के बाद दुकान के बाहर बिरयानी रखी रह गई।
नवीन मार्केट में सीलिंग के बाद दुकान के बाहर बिरयानी रखी रह गई।

रेस्टोरेंट किए गए सील
नवीन मार्केट स्थित बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट जोया के नाम से चल रहा था। सोमवार को नवीन मार्केट, स्वरूप नगर, रेवमोती मॉल स्थित बाबा बिरयानी समेत 6 रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। वहीं काकादेव स्थित अली बाबा, परेड स्थित जायका रेस्टोरेंट को भी सील किया गया है। जाजमऊ, आर्य नगर, साउथ एक्स मॉल स्थित रेस्टोरेंट में फूड सैंपलिंग की कार्रवाई जारी है।

बेकनगंज स्थित बाबा स्वीट्स पर भी कार्रवाई
सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बेकनगंज स्थित बाबा स्वीट्स में बिरयानी, बर्फी, खोया, घी और सब्जी मसाला का सैंपल भरा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले में डीएम विशाख जी ने बताया कि 6 रेस्टोरेंट के सैंपल भरे गए थे। सभी की रिपोर्ट में हानिकारक खाद्य सामग्री मिली है। सभी 6 दुकानों के खाद्य लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। और भी कई रेस्टोरेंट में सैंपलिंग की कार्रवाई चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top