बिजली बिल सुधार का काम अब होगा ऑनलाइन नहीं लगाने पड़ेंगे उपकेंद्र और JE के चक्कर ।

Vishal Dubey
0
बिजली बिल ज्यादा आने या किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए अब बिजली घर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अब बिल में सुधार का काम भी ऑनलाइन शिकायत के आधार पर करेगा। एक जुलाई से यह काम शुरू हो जाएगा।

यूपी के 21 जिलों के 88 लाख उपभोक्ताओं को होगा फायदा
इससे पहले विभाग ने कनेक्शन देने का भी काम पहले ही ऑनलाइन कर दिया है। इससे 21 जिलों के 88 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। मध्याचंल की जन संपर्क अधिकारी शालिनी यादव ने बताया कि बिल संशोधन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए यह पहल की गई है। उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट www.upenrgy.in पर बिल संशोधन सम्बन्धी शिकायतों का पंजीकरण करा सकता है। इसके बाद उपभोक्ता के रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर पंजीकरण संख्या एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता से मिलने वाली सभी बिल संशोधन सम्बन्धी शिकायतों को उप्र पावर कॉर्पोरेशन की www.upenrgy.in वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा। इससे विद्युत उपभोक्ता कभी भी शिकायतों के अपडेट के बारे में वेबसाइट से डायरेक्ट जानकारी ले सकेंगे।

शिकायतों के निपटारे के लिए महीनों चक्कर लगाना पड़ता है
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि अभी लोगों को महीनों चक्कर लगाना पड़ता है। इसमें जेई से लेकर बाबू और कई बार एसडीओ और एक्सईएन भी पैसे की डिमांड करते है। ऐसी शिकायतें अक्सर सुनाई देती है। यहां तक की पैसा न देने पर संबंधित उपभोक्ता का काम नहीं होता है। मध्यांचल में हर महीने करीब 20 हजार से ज्यादा शिकायतें अलग-अलग बिजली घरों पर आती है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top