Petrol Diesel : मई में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल ।

Vishal Dubey
0

मई में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के खुदरा ईंधन बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, मई में पेट्रोल की बिक्री 28 लाख टन रही जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 55.7 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल कोरोना महामारी की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा था। ईंधन की खुदरा बिक्री कारोबार में सरकारी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत है।

 वाले ईधन डीजल की बिक्री मई में सालाना आधार पर 39.4 प्रतिशत उछलकर 68.2 लाख टन रही। यह इस साल अप्रैल के 67 लाख टन के मुकाबले 1.8 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, यह मई, 2019 के मुकाबले 2.3 प्रतिशत कम है। उद्योग सूत्रों का कहना है कि कीमत कम होने से भी खपत में वृद्धि हुई है। अप्रैल महीने में खपत में कमी का कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 रुपये लीटर की वृद्धि थी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top