अमेरिका के तुसला मेडिकल बिल्डिंग में हुई गोलीबारी, 5 लोगों की मौत

Vishal Dubey
0

अमेरिकी में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बुधवार को ओक्लाहोमा के तुसला में  चिकित्सा भवन (Tusla Medical Building) के अस्पताल परिसर में गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस कैप्टन रिचर्ड म्यूलेनबर्ग ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। म्यूलेनबर्ग ने कहा कि शूटर की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह स्पष्ट नहीं है कि शूटर की मौत कैसे हुई या किस वजह से हुई।

गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं

पुलिस ने शाम 6 बजे  (स्थानीय समयानुसार) से ठीक पहले एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'अधिकारी वर्तमान में इमारत के हर कमरे से अतिरिक्त खतरों की जांच कर रहे हैं।' पुलिस ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि कई चोटें हैं, और संभावित रूप से कई हताहत हुए हैं। म्यूलेनबर्ग ने यह भी कहा कि कई लोग घायल हो गए और चिकित्सा परिसर में एक विनाशकारी दृश्य को महसूस किया गया है। दर्जनों पुलिस की गाड़ियों को अस्पताल परिसर के बाहर देखा गया है और जांच के चलते अधिकारियों ने यातायात बंद कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top