पूर्वांचल के बिल्डरों ने खिंचा वाराणसी के विकास का खांका, 16 सूत्रीय मुद्​दों पर की चर्चा

Vishal Dubey
0

क्रेडाई- प्रेया (पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन) की बैठक एसोसिएशन के कार्यालय अरिहंत कांप्लेक्स में हुई। इसमें काशी के विकास में आ रही परेशानियों के समाधान पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि शासन प्रशासन व न्यायालय के सहयोग से आ रही सभी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

बैठक में प्रेया के चेयरमैन अनुज डीडवानिया, अध्यक्ष आरसी जैन, सर्वेश अग्रवाल, महासचिव आकाशदीप, कोषाध्यक्ष जीत सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशांत केजरीवाल, उप सचिव आशुतोष सिंह, अपर सचिव धीरज अग्रवाल, श्रेयांश जैन, अनूप दुबे, राजन दुबे, वीके मालू, अनमोल सेठ, जितेंद्र सिंह, शुभम डीडवानिया, विजय केजरीवाल आदि ने 16 सूत्रीय मुद्​दों पर चर्चा की।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top