गाजीपुर जिले का एक परिवार सारनाथ थाना क्षेत्र में रहता है। परिजनों के अनुसार, उनकी 13 साल की बेटी शनिवार को घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। तभी सलारपुर निवासी एक किशोर जबरदस्ती उसे दुकान के बगल में स्थित कमरे में ले गया। वहां उसने किशोरी से रेप किया। इसी बीच दुकानदार आ गया, तो उसने डांट-फटकार कर किशोर को भगा दिया। फिर उसने भी रेप किया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची। उसने घर वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर सारनाथ थाने गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आरोपियों के खिलाफ होगी ठोस कार्रवाई
सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम को सलारपुर भेजकर आरोपी किशोर और दुकानदार संजू गुप्ता को पकड़ लिया गया था। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
