बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 1.89 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई और अब तक करीब 9.05 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। प्रदेश में अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से अब तक 16.87 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है और पाजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत है।
43 सैंपल की ओमिक्रोन जांच रिपोर्ट का इंतजार : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित दो मरीज बीते शुक्रवार को मिले थे। कुल 89 सैंपल अब तक जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 46 सैंपल की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 43 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। राज्य सर्विलांस आफिसर डा. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।
