बेनियाबाग अंडरग्राउंड पार्किंग ,PM मोदी कल करेंगे लोकार्पण, मल्टीपर्पज मैदान में उतर सकेगा हेलीकॉप्टर

Vishal Dubey
0

वाराणसी में रोजाना लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने और बाजार में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़े करने की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास लगातार जारी हैं। गोदौलिया, मैदागिन और कचहरी के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री बेनियाबाग की अंडरग्राउंड पार्किंग का लोकार्पण करेंगे। 90.42 करोड़ रुपए की लागत से 16,500 स्क्वॉयर मीटर जमीन में बनाई गई अंडरग्राउंड पार्किंग में 470 चारपहिया और 130 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। खास बात यह है कि यहां के मल्टीपर्पज मैदान में जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर भी उतारा जा सकता है।
बेनियाबाग पार्किंग के ऊपर 13.5 एकड़ जमीन में ख़ूबसूरत पार्क बनाया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जीएम डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि बेनियाबाग़ मैदान से राष्ट्रीय स्तर के कई फुटबाल खिलाड़ी निकले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए फुटबाल का मैदान बरकरार रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top