89 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में मिले 2 ओमिक्रॉन संक्रमित
प्रदेश में अब तक तीन राउंड में भेजे गए 89 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आ चुकी है। जिनमें 2 में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। यूपी के महानिदेशक चिकित्सा डॉ वेदव्रत सिंह के मुताबिक दोनों ही संक्रमित महाराष्ट्र से आएं गाजियाबाद आएं थे और दोनों ही कोविड नेगेटिव आ चुके है। उन्होंने दावा किया कि संपर्क में आएं सभी मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा चुकी है और वे भी नेगेटिव ही रहे। उन्होंने जोड़ा कि विदेश यात्रा या ओमिक्रॉन प्रभावित राज्यों से आ रहे लोगों का एयर पोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप पर सैंपल की जांच की जा रही है। इसके अलावा कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए उनसे लगातार संपर्क स्थापित किया गया है।
प्रदेश में मंगलवार को मिले 23 नए संक्रमित
मंगलवार को प्रदेश में 24 घंटे में 1 लाख 51 हजार 687 सैंपल की जांच हुई, जिसमें कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आएं। वही इस दौरान कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 15 रही। सबसे ज्यादा 5 मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले है।
19 करोड़ के नजदीक पहुंचा कोरोना वैक्सीनेशन का आकंड़ा
यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आकंड़ा 19 करोड़ के करीब है। बुधवार सुबह तक यहां 18 करोड़ 88 लाख 36 हजार 584 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 12 करोड़ 31 लाख 73 हजार 404 को पहली डोज, वही 6 करोड़ 56 लाख 63 हजार 180 को दोनों डोज लग चुकी है। मंगलवार को प्रदेश में एक दिन में 12 लाख 85 हजार 996 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी।
यूपी में ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ बीते 20 दिनों में कोरोना के ट्रेंड -
4 दिसंबर -पॉजिटिव केस दर्ज - 27 , रिकवर केस - 4, कुल सक्रिय केस - 116,
5 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 24 , रिकवर केस - 6, कुल सक्रिय केस - 134,
6 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 10 , रिकवर केस - 7, कुल सक्रिय केस - 137,
7 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 9 , रिकवर केस - 12, कुल सक्रिय केस - 132,
8 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 10 , रिकवर केस - 3, कुल सक्रिय केस - 139
9 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 9 , रिकवर केस - 11, कुल सक्रिय केस - 134
10 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 16 , रिकवर केस - 6, कुल सक्रिय केस - 139,
11 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 19 , रिकवर केस - 15, कुल सक्रिय केस - 144,
12 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 14 , रिकवर केस - 13, कुल सक्रिय केस - 143
13 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 19 , रिकवर केस - 6, कुल सक्रिय केस - 155
14 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 20 , रिकवर केस - 24, कुल सक्रिय केस - 151,
15 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 19 , रिकवर केस - 11, कुल सक्रिय केस - 153,
16 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 12 , रिकवर केस - 7, कुल सक्रिय केस - 157,
17 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 22 , रिकवर केस - 15, कुल सक्रिय केस - 164,
18 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 33, रिकवर केस - 10, कुल सक्रिय केस - 189,
19 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 23, रिकवर केस - 16, कुल सक्रिय केस - 196
20 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 27, रिकवर केस - 20, कुल सक्रिय केस - 203
21 दिसंबर - पॉजिटिव केस दर्ज - 23, रिकवर केस - 15, कुल सक्रिय केस - 211
