कांग्रेस यूपी में महंगाई के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की जयंती पर 14 से 24 नवंबर के बीच महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली जाएगी। 11 दिन तक निकाली जाने वाली पदयात्रा में कानपुर के भी सभी विधानसभाओं में 8 यात्राओं का आयोजन किया गया है। भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ स्लोगन के साथ नगर के सभी वार्ड स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सभी विधानसभाओं में निकाली जाएंगी 8 पदयात्राएं
पदयात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वार्डों का समूह बनाकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे 8 पदयात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ के स्लोगन के साथ जनजागरण अभियान शुरू होगा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र वितरण किए जाएंगे। पदयात्राओं के समापन पर नुक्कड़ सभाएं भी होंगी।

जिला प्रभारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और कानपुर प्रभारी मनोज तिवारी ने शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का शुभारंभ 14 नवंबर को नेहरू जयंती के दिन 11 बजे कानपुर के घंटाघर स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक हाफिज मोहम्मद उमर, शंकर दत्त मिश्र, दिलीप शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीशान अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम चौरसिया, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष शानू बुन्देला, व्यापारी नेता महेश मेघानी, लल्लन अवस्थी, हरीश गुप्ता, दिलीप बाजपेई, गोपाल त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।