विधानसभा चुनाव-2022 को देखते हुए सभी पार्टियां अपने-अपने तरीकों से सत्ता में काबिज होने की तैयारियों में जुटी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है। कांग्रेस के ‘हाथ’ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की टीम जिले के प्रत्येक घरों में दस्तक देने के लिए निकल पड़े हैं। 10 दिसंबर तक प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
एक परिवार में चार लोगों को बनाएंगे सदस्य
प्रभारी महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक परिवार के चार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। वार्ड स्तर पर पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। हर दिन प्रत्येक टीम की ओर से 25 सदस्य बनाए जाएंगे। इसी क्रम में विधानसभा वार वार्ड और बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए गए हैं। तीन दिसंबर को शहर पश्चिमी, चार को दक्षिणी, सात दिसंबर को शहर उत्तरी इलाकों के प्रशिक्षण शिविर होंगे।
मिस्ड काॅल के जरिए बनाएंगे सदस्य
इस महाअभियान के लिए कांग्रेस की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर 8230005000 होगा। कांग्रेसी नए सदस्य बनाने वालों से इस नंबर पर मिस्ड काॅल करने का अनुरोध करेंगे। शहर के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशनों पर भी कैंप लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे।