राज्य की तीसरी सबसे साफ हवा वाराणसी में:शहर में रात का तापमान आया 12 °C पर; 1 सप्ताह में कड़ाके की ठंड के आसार

Vishal Dubey
0

वाराणसी में ठंड बड़ी तेजी से बढ़ रही है। दिन का तापमान अब 30°C से नीचे आ गया है। वहीं रात का तापमान भी 12°C से कम हो गया है। रात में ठिठुरन जैसी स्थिति बनी चुकी है। वहीं दिन में शाम 4 बजे तक धूप बेअसर हो जाती और ठंड का असर बढ़ गया है। हिमालय की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने लगी है जिससे उत्तर प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू होने का संकेत मिल रहा है। 1 सप्ताह बाद तापमान न्यूनतम 10 तक जाने का अनुमान मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। आज वाराणसी में तेज धूप खिली हुई है। हवा बिल्कुल शांत है और इसमें नमी 91% दर्ज की गई। वहीं औसत तापमान 17°C रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम तापमान 29.5°C तक गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 °C कम तो वहीं न्यूनतम तापमान 3 °C कम दर्ज किया गया। वहीं आज वाराणसी प्रदेश का तीसरा सबसे कम प्रदूषित हवा वाला शहर रहा। AQI 230 अंक दर्ज किया गया। जबकि इससे कम प्रदूषित हवा लखनऊ (AQI-216) और कानपुर (AQI-212) की रही।

वाराणसी में PM10 का स्तर 402 पर

आज वाराणसी की हवा काफी साफ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 230 अंक गया। शहर में सबसे कम प्रदूषण BHU में रहा, जहां का AQI 230 अंक रहा। वहीं सबसे प्रदूषित इलाका मलदहिया AQI 263 अंक बन गया है। इसके बाद अर्दली बाजार में 244 अंक और भेलूपुर में 215 अंक तक AQI गया। वाराणसी की हवा में सबसे अधिक प्रदूषक तत्व PM10 दर्ज किया गया। इसकी अधिकतम मात्रा 402 गया। वहीं PM2.5 प्रदूषक कणों की मात्रा 354 अंक रहा। अन्य मुख्य प्रदूषकों में NO2 84 और CO 122 शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top