पुलिस ने नहीं निकलने दिया सपा का जुलूस:बिना अनुमति के महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, तो वाराणसी पुलिस ने ज्ञापन लेकर रास्ते से ही लौटाया

देश में खाने-पीने और पेट्रों पदार्थों के बढ़ते दाम का विरोध करने आज वाराणसी में समाजवादी पार्टी के लाेग सड़कों पर उतरे। यहां जितनी संख्या में सपा कार्यकर्ता उतने ही वाराणसी के जवान भी तैनात थे। इस बीच महंगाई के विरोध समाजवादी पार्टी के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान BHU के समीप नरिया तिराहे से लेकर लंका स्थित सिंहद्वार तक जुलूस निकालने के लिए जैसे ही करीब 100 कार्यकर्ता सड़क पर उतरे वहां भारी संख्या में पुलिस बल भी आ पहुंची। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को नरिया पर ही रोक दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं को सिंहद्वार जाने के लिए रास्ता ही नहीं दिया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने वहीं पर महंगाई के विरोध में नारे लगाने शुरू किर दिए। पेट्रोल 102 के पार हो जाने के विरोध में सपाई जमकर मुखर रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे ACP भेलूपुर प्रवीण कुमार को सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंप दिया। इससे पहले 1 कंपनी PAC फोर्स लेकर का थाने के इंस्पेक्टर क्राइम महात्म्य यादव भी मौकास्थल पर पहुंच चुके थे।
पुलिस ने रोका रास्ता, तो लौट गए कार्यकर्ता
पुलिस ने जब रास्ता रोक लिया तो सभी सपा कार्यकर्ता वापस लौट गए। महंगाई के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान व पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया जाना था। वहीं पुलिस को किसी अनहोनी की भनक लगते ही भारी फोर्स नरिया तिराहे पर तैनात कर दी गई थी। वहीं सपा को प्रशासन की तरफ से इस विरोध प्रदर्शन की अनुमति भी नहीं दी गई थी। इसके बावजूद सपा के कार्यकर्ता वहां पर सुबह से ही जुटने लगे थे।
