अमेठी के गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सड़क नहीं बनने पर दिया इस्तीफा- ripe news

Vishal Dubey
0

अमेठी में विकास के दावे हवा हवाई हैं। ऐसा ही मामला गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। यहां सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सड़क नहीं बनने पर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद वह लखनऊ जीपीओ पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। विधायक राकेश सिंह ने अपने क्षेत्र की दो जर्जर सड़कों के पुर्ननिर्माण की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वह 31 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। दरअसल, कादूनाला-थौरी मार्ग (9.15 किलोमीटर) व मुसाफिरखाना-पारा मार्ग (5.650 किलोमीटर) जर्जर है। 


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top