काशी में पटाखों पर कोई रोक-टोक नहीं:वाराणसी में हवा की क्वालिटी संतोषजनक, दिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की छूट; गोदौलिया से मैदागिन नहीं चलेंगे वाहन - ripe news

Vishal Dubey
0

वाराणसी में दिवाली पर अब पटाखे फोड़ने पर कोई रोक-टोक नहीं होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि जिस शहर की हवा बेहतर या मॉडरेट लेवल पर है, वहां पर ग्रीन पटाखों की दुकान सजाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। वहीं जिन शहरों में हवा की क्वालिटी खराब है वहां पर हर तरीके के पटाखों के बाजार पर बैन लगा दिया गया है। बोर्ड ने कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए यह फैसला लिया है। वहीं कोविड के खतरे को देखते हुए पटाखों और आतिशबाजी के सामान की बिक्री की समयसीमा निर्धारित की जाएगी, उसी के अंतर्गत दुकानें खुलेंगी।
27 शहरों में चेक की गई हवा की क्वालिटी
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 27 शहरों में हवा की क्वालिटी की टेस्टिंग की गई थी। वहीं वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स इस समय मॉडरेट और संतोषजनक की कटेगरी के बीच में है। इसलिए काशवासियों को यह छूट दी गई है कि रात 10 बजे तक पटाखों के साथ पूरे हर्षोंल्लास में त्योहार मनाए।

दिवाली तक पैदल जा सकेंगे गोदौलिया से मैदागिन
धनतेरस और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए गौदोलिया से मैदागिन तक केवल पैदल जाया जा सकेगा। वाराणसी यातायात पुलिस ने आज सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध आज रात से दिवाली की रात तक लागू रहेगा। वहीं पास वाले वाहन भी इस रास्ते से नहीं आ-जा सकेंगे।

बनाए गए वैकल्पिक रास्ते
यातायात पुलिस ने इन गाड़ियों को जाने के लिए कई वैकल्पिक रास्ते बनाए हैं। अब गोदौलिया से मैदागिन तक जाने के लिए कार और बाइक वालों को रामापुरा से लहुराबीर के रास्ते मैदागिन जाना होगा। वहीं, बेनियाबाग तिराहा व सोनारपुरा की ओर से गोदौलिया और मैदागिन जाने पर रोक लगाया गया है। इनके लिए वैकल्पिक रास्ते से भेजा जाएगा। खासकर गोदौलिया आने वाले शहर के सभी रास्तों पर त्यौहारों को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। इसमें लहुराबीर और कबीरचौरा की ओर से आने वाले बेनियाबाग पार्क, मैदागिन पर टाउनहाल, लंका व भेलूपुर से आने वाले सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नई सड़क, लक्सा और रथयात्रा से आने वालों को मजदा सिनेमा व PDR मॉल में अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top