Railway News: रेल यात्री कृपया ध्‍यान दें, रेलवे स्‍टेशनों पर बंद हुई यह यात्री सुव‍िधा

Vishal Dubey
0
रेलवे स्‍टेशनों पर अब खरीदने पर भी कंबल और चादर नहीं मिल रहा। गोरखपुर जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक का डिस्पोजेबल बेडरोल किट स्टाल पिछले माह से ही बंद पड़ा है। कहीं कोई नोटिस लेने वाला नहीं है। संबंधित विभाग और अधिकारियों को भी स्टाल संचालक के बारे में पता नहीं है।
प्लेटफार्म नंबर एक स्थित स्टाल को संचालित करने वाली फर्म डिस्पोजेबल लिनेन (डिस्पोजेबल बेडरोल किट) की कीमत 200 रुपये निर्धारित की है। स्पेशल ट्रेनों के नाम पर मनमाना किराया देने वाले यात्री अलग से डिस्पोजेबल लिनेन लेने के लिए स्टाल तक नहीं पहुंच रहे थे। जानकारों के अनुसार एसी कोचों के यात्री अभी भी रेलवे के निश्शुल्क बेडरोल और कोच अटेंडेंट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी उसकी उम्मीद नहीं दिख रही है।

कोरोना काल और रेलवे बोर्ड की मंशा को देखते हुए लग रहा है कि रेलवे की यह सुविधा भी कहीं इतिहास के पन्नों में न दर्ज हो जाए। वैसे भी यात्री अब घर से ही कंबल और चादर आदि लेकर चलने लगे हैं। एक जून 2020 से चल रहीं स्पेशल ट्रेनाें की वातानुकूलित बोगियों से बेडरोल और पर्दे हट गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top