Kisan Andolan: राजस्थान के घड़साना में भड़का किसान आंदोलन, एसडीएम सहित 150 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

Vishal Dubey
0
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी देने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन भड़क गया है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से अपनी फसल खराब होने के डर से चिंतित किसानों ने शनिवार देर रात करीब एक बजे घड़साना उपखंड अधिकारी कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। किसानों द्वारा बाहर से ताला लगाने के कारण पुलिस उप अधीक्षक सहित करीब 150 जवान अंदर ही बंद रह गए, बाहर नहीं निकल सके। किसानों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने का दावा किया है। वहीं, जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन और पुलिस अधीक्षक रंजन दुष्यंत ने कहा कि बंधक बनाने की बात गलत है। किसानों ने मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया तो पीछे के छोटे गेट से सुबह पुलिसकर्मी बाहर आए और उनके स्थान अन्य पुलिसकर्मी ड्यृटी पर गए। पुलिसकर्मियों की हमेशा की तरफ शिफ्ट बदली गई। इसी बीच, किसान नेताओं के साथ ऊर्जा मंत्री डा. बीडी कल्ला ने रविवार को जयपुर में बैठक कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया। सरकार ने किसानों से बात करने के लिए सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रविवार घड़साना भेजे हैं, लेकिन शाम तक बातचीत सफल नहीं हो सकी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top