अखिलेश यादव को फिर सताया EVM में गड़बड़ी का डर, बोले-बैलेट पेपर से चुनाव कराकर सपा की बनवाएं सरकार

Vishal Dubey
0
यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को एक बार फिर से ईवीएम से को लेकर डर पैदा हो गया है। अखिलेश यादव ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कही। उन्होंने नारा दिया कि ईवीएम हटाओ और समाजवादी पार्टी की फिर से सरकार बनाओ। अखिलेश यादव ने भाजपा पर ईवीएम में गड़बड़ी करके चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि अगर बैलेट पोल से चुनाव होते हैं तो भाजपा हार जाएगी। अमेरिका का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया का सबसे ताकतवर देश अगर बैलेट का इस्तेमाल कर सकता है तो फिर अपने देश में क्यों नहीं।
लखनऊ में अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हो रहा है गोरखपुर में जहां से मुख्यमंत्री चुनकर आते हैं, जहां मुख्यमंत्री जाकर वापस आते हैं वहां हतया हो जाती है। जिस पुलिस पर भरोसा था उसी ने जान ले ली और अभी भी फरार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी भाजपा के रिश्तेदार हैं इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव इससे पहले भी ईवीएम और डीएम से अलर्ट रहने की बात कर चुके हैं। अखिलेश ने कहा था कि बिहार में ईवीएम और डीएम ने बेईमानी की और बंगाल में सही जवाब मिला। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार बूथों पर भाजपा की बुरी नजर है। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top