मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 31 अक्टूबर को जनता के बीच प्रियंका गांधी 8 घोषणाओं को पूरा करने की प्रतिज्ञा लेंगी। वे यहां रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में प्रतिज्ञा रैली में जनता के कांग्रेस की सरकार बनने पर अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने का विश्वास भी दिलाएंगी। यूपी में जनाधार वापस पाने के लिए प्रियंका गांधी 2022 के विधानसभा चुनाव के रण में कूद चुकी हैं।
वे सीएम के शहर से हुंकार भरने के लिए तैयार है। प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली का उद्देश्य कार्यकताओं में जोश भरना भी है। उनके दौरे के पहले गोरखपुर पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कि ये घोषणाओं की सरकार है। उन्होंने कहा कि हम वचन निभाएंगे।
जनता के सामने रखेंगे कांग्रेस प्रतिज्ञा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 31 अक्टूबर को प्रतिज्ञा रैली का आयोजन है। जो कांग्रेस ने 7 प्रतिज्ञा और आज 8वीं प्रतिज्ञा घोषित की है। उन प्रतिज्ञाओं को उत्तर प्रदेश की जनता के सामने रखने का कार्य करेंगे। हम वचन निभाएंगे। इस वायदे के साथ कांग्रेस पार्टी यूपी विधानभा चुनाव में जाएगी।
इस सभा को प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता करेंगे। जो वायदे और प्रतिज्ञाएं भी जनता के सामने रखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आपका कहना है कि योगी आदित्यनाथ का ये गढ़ है। हम ये मानते हैं कि ये गोरखपुर है। गोरखपुर मंडल है, हम रैली में लाखों की भीड़ चम्पा देवी पार्क में जुटा रहे हैं।
9 विधानसभाओं में 40 प्रतिशत होगी महिलाओं की भागीदारी
गोरखपुर में नौ विधानसभा है। इसमें यूपी और गोरखपुर में जितनी भी विधानसभा है, उसमें 40 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की सुनिश्चित करेंगे। कम से कम आपने माना कि प्रियंकाजी रण में हैं। पिछले दो साल से लगातार संगठन की मजबूती पर नौजवानों, किसानों, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार पार्टी संघर्ष कर रही हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने तीन दिन से तीन महीने तक की जेल की यात्रा हमारे कार्यकर्ताओं ने काटी है।
समझते हैं कि उत्तर प्रदेश में इस समय बदलाव की आंधी है। जिसका नाम प्रियंका गांधी है। यूपी में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। यूपी के नौजवानों, किसानों, महिलाओं से वे अनुरोध करेंगे। कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस किसानों की बात करती है, तो पिछले समय यूपीए की सरकार थी, तो हमने 72 हजार करोड़ माफ किया था। हमने कहा है कि सम्पूर्ण कर्जा माफ करेंगे।
विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ती भाजपा
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आपको लगता है कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की फोटो लगाने की क्या जरूरत थी। अजय कुमार लल्लू ने कहा आज तो हद हो गई। हमारे प्रधानमंत्री जी ने फतेहपुर के मेडिकल कालेज का उद्घाटन कर दिया। अभी वो स्ट्रक्चर बन रहा है।
जो भाजपा मैंनेजमेंट- इवेंट पर चलती हो, वो विकास के मुद्दे पर नहीं, वो केवल हवा और झूठे वादों पर लड़ती है। उन्होंने कहा कि ये ब्रांडिंग और होर्डिंग की सरकार है। खाद कारखाना कांग्रेस ने स्थापित किया। पैसा कांग्रेस की यूपीए सरकार में आया। फीता किसने काटा? चीनी मिलों का हाल क्या है?
