Arrested In Jaipur: वाराणसी में 237 करोड़ के फर्जीवाड़ा का आरोपित जयपुर में गिरफ्तार

Vishal Dubey
0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 237 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप में शाइन सिटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार सिंह को जयपुर के बजाज नगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। बजाज नगर पुलिस थाना अधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि राजीव पिछले कई दिनों से यहां गुमान होटल में नाम बदलकर रह रहा था। सैनी ने बताया कि वाराणसी पुलिस ने जयपुर पुलिस से संपर्क कर राजीव के बारे में सूचना दी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार आधी रात में राजीव को सोते हुए गुमान होटल से गिरफ्तार किया गया। वाराणसी पुलिस की टीम शनिवार को ही जयपुर आई थी। रविवार सुबह सड़क मार्ग से यह टीम राजीव को लेकर रवाना हो गई। इसी बीच, जयपुर पुलिस गुमान होटल के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम खुलासे की उम्मीद है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपित को दबोचने में सफलता हासिल की है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top