प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे वाराणसी से मिशन 2022 का आगाज, भाजपा संगठन का शक्ति प्रदर्शन

Vishal Dubey
0


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को बनारस आगमन हो रहा है। पांच हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की 64 हजार करोड़ की योजना की लांचिंग भी है। इसके अलावा विशाल जनसभा भी होगी। पूरा माहौल ऐसा बना है जिसे देखकर सहज ही समझा जा सकता है कि पीएम मोदी उप्र के विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रहे हैं। इसमें वीआइपी कार्डधारकों के लिए आगे की सीट आरक्षित की गई है। पीछे वाले झारा न्योता वाले होंगे।
जनसभा में दो लाख से अधिक की जुटान होने का दावा भाजपा कर रही है। एक लाख से अधिक की कुर्सियां भी लगी हैं। मिर्जामुराद प्रतिनिधि के अनुसार मेहंदीगंज गांव से दो किलोमीटर दूर पश्चिम की ओर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर स्थित खजुरी गांव में पिछले वर्ष 30 नवंबर को प्रधानमंत्री का आगमन हुआ था। प्रधानमंत्री द्वारा जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वाराणसी-प्रयागराज के बीच 2447 करोड़ की लागत से बनी 73 किलोमीटर लंबी बनी सिक्सलेन सड़क का लोकार्पण किया गया था। लोकसभा चुनाव के पूर्व वर्ष 2013 में 20 दिसंबर को मिर्जामुराद के खजुरी में ही नरेंद्र मोदी की महाविजय शंखनाद रैली हुई थी। उस समय पीएम मोदी भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी रहे। रैली में भारी जनसैलाब उमड़ा था। पीएम मोदी वाराणसी से लोकसभा के प्रत्याशी बने थे। सभास्थल पर कुछ वर्ष बाद हाइवे को सिक्सलेन बनाने में जुटी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट््स लिमिटेड कंपनी अपना अस्थाई प्लांट बना ली। प्लांट अभी भी हैं। प्लांट से ही सिक्सलेन व रिंगरोड का निर्माण हुआ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top