UP: 1लाख के इनामी हरीश को एसटीएफ ने किया ढेर, पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य की हत्‍या में था आरोपी

Vishal Dubey
0

यूपी के बलिया में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को मुठभेड़ में मार गिराया है। हरीश सात जुलाई को हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य जलेश्‍वर सिंह की हत्‍या सहित कई संगीन मामलों में आरोपी था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। 

मूल रूप से बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान लम्बे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक हरीश पासवान अंतरराज्यीय बदमाश है। उसके खिलाफ बलिया के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। कुल करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कम से कम छह मुकदमे हत्‍या के हैं। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top