फिरोजाबाद में थम नहीं रहा वायरल बुखार का कहर, छह और बच्चों ने गंवाई जान - Ripe News

Vishal Dubey
0

उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद की सुहागनगरी में जानलेवा बुखार लगातार बच्चों की जान ले रहा है। बुधवार को भी छह बच्चों की मौत हो गई। इस तरह बुखार से मरने वालों की संख्या अब 58 हो गई है।

बुधवार को निराली पुत्री अजय कुमार निवासी फिरोजाबाद की मौत हुई है। अजय सात महीने से फिरोजाबाद में रहकर मछली पकड़ने का काम कर रहा है। उसकी चार साल की बेटी की हालत बिगड़ी तो सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी डेंगू से मौत हो गई। दस्त की शिकायत हुई और पेट के रास्ते से खून निकला। इलाज को लेकर उसकी मां ने शिकायत की। उसको चार दिनों से बुखार आ रहा था। इसी तरह पियूष 14 साल पुत्र रमेश चंद्र की बुधवार की सुबह मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top