Varanasi City Weather Update : नमी की कमी से बारिश वाले बादलों ने दूरी बनाई, बढ़ेगा उमस -Ripe News-

Vishal Dubey
0
मानसूनी द्रोणिका के गुजरने के बाद से बंगाल की खाड़ी से पर्याप्‍त नमी न मिल पाने की वजह से बारिश तीन दिनों से थमी हुई है। बादलों की आवाजाही तो है लेकिन लोकल हीटिंग का असर होने के साथ ही नमी में कमी होने की वजह से बादल बारिश नहीं करा पा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसूनी सक्रियता के हालात पूर्वांचल में बने हुए हैं। जबकि आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग का असर होगा और पर्याप्‍त नमी मिलने के बाद बूंदाबांदी और बारिश भी होनी तय है। माना जा रहा है कि आने वाले सप्‍ताह में मौसम का रुख दोबारा बदलेगा और उमस के बाद बारिश भी होगी।

शुक्रवार की सुबह आसमान में मामूली बादलों की आवाजाही का रुख बना रहा, दिन चढ़ा तो बादलों की आवाजाही भी खत्‍म हो गई। हालांकि, सुबह ठंडी हवाओं का रुख बना रहा और लोगों को ठंडी हवाएं राहत भी देती रहीं। इसके साथ ही धूप चटख होने के बाद उमस में भी इजाफा हो गया। सुबह नौ बजे तक धूप की वजह से उमस में भी इजाफा हुआ और लोग धूप में पसीना पसीना भी होते रहे। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले पखवारे से सुबह के तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी और अगले महीने से सुबह कुहासा का भी दौर शुरू हो जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top