बनारस स्टेशन पर पलटा मालगाड़ी का पांच वैगन, अप लाइन से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप,
बनारस (मंडुआडीह) स्टेशन पर मंगलवार की रात 9.20 बजे बड़ा रेल हादसा हुआ। आपात ब्रेक लगाने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक के उत्तरी छोर पर मालगाड़ी के पांच वैगन पलट गए। इसके चलते अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया।
