गाजीपुर में थानाध्यक्ष ने चिकित्सकों की दर्ज कराई शिकायत,अस्पताल में ड्यूटी छोड़ रहते हैं गायब
गाजीपुर के खानपुर क्षेत्र के खानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की लापरवाही और अनदेखी से परेशान होकर खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर ने डीएम एसपी सीएमओ व सीओ से लिखित शिकायत की है। किसी थानाध्यक्ष द्वारा इस तरह की शिकायत का जिले में यह पहला मामला है।
