UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड के फेल स्टूडेंट्स भी दे सकेंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा
UP Board Marks Improvement Exam यूपी बोर्ड में फेल होने वाले छात्र-छात्राएं भी लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 10वीं व 12वीं में ऐसे विद्यार्थियों की तादाद 69570 है। इनके सिवा बिना अंकों के प्रोन्नत होने वाले और उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी भी अपने अंक सुधार सकते हैं।
