भाजपा और सपा ने ब्राह्मणों को ठगा, होता रहा उत्पीड़न, बलिया में बोल- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र
विधान सभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हो चले हैं। सपा की ओर से बैरिया में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को नगर के नारायणी सिनेमा हॉल के प्रांगण प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी का आयोजन कर में भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा।
