कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना के गांव दोघरा के मुसहरी पट्टी में शनिवार सुबह आबकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर लहन नष्ट किया। 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक धंधेबाज भी गिरफ्तारी किया।
आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र अमरनाथ व तुर्कपट्टी थाने के निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम मुसरी पट्टी पहुंची। छिपाकर रखा गया काफी मात्रा में लहन नष्ट कर किया गया। मौके पर एक धंधेबाज रामप्यारे पकड़ा गया। उसके पास से 25 लीटर कच्ची बरामद हुई। टीम में उपनिरीक्षक रामसहाय यादव, हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण सिंह, का. उमेश कुमार, दीपचंद, स्वाती सिंह, शालू सिंह आदि शामिल रहे।
