अफगानिस्तान में हालात बदतर, काबुल से लौटे भारतीय राजदूत ने बयां किया दहशत और अराजकता का मंजर
वापस लौटे काबुल में भारत के राजदूत रहे रुद्रेंद्र टंडन ने वहां के हालात को बयां किया। टंडन ने कहा कि काबुल में तेजी से हालात बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हमारा काफी बड़ा मिशन था जहां 192 लोग काम कर रहे थे।
