भाजपा की 18 अगस्त से काशी क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी शुभारंभ
कोरोना संकट में मुफ्त राशन व मुफ्त टीका सहित सरकार की जनकल्याण के प्रयास को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा उत्तर प्रदेश केंद्रीत होगी। इसमें अपना दल से मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत सात मंत्री शिरकत करेंगे।
