तकरीबन महीनेभर पहले की ही बात है जब आसमान में चढ़े रिफाइंड ऑयल और सरसों के तेल के दाम लगातार नीचे आते जा रहे थे। 145 रुपये लीटर के इर्द-गिर्द पहुंच चुके तेल की कीमतों ने अब फिर से तेजी पकड़ ली है। पांच से दस रुपये लीटर की तेजी दर्ज की गई है। जबकि अभी त्यौहारी सीजन शुरू नहीं हुआ है। अगले माह से शुरू होने वाले फेस्टिवल सीजन में इनके दाम और उफान पर होंगे।व्यापारियों का कहना है कि इसके पीछे अमेरिका में होने वाली सोयाबीन ऑयल की उपलब्धता न हो पाने के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। डिमांड बढऩे और माल की आपूर्ति कम होने की वजह से तेजी है।
