श‍िकायतों पर भड़के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, कमिश्‍नर से पूछा- इतने मुकदमे हैं तो बाहर कैसे है भू-माफिया ? -Ripe News-

Vishal Dubey
0
दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। यहां मठ कार्यालय और हिंदू सेवाश्रम दो जगहों पर जनता दरबार लगाया गया था, लेकिन सीएम सिर्फ हिंदू सेवाश्रम में पहुंचे ही फरियादियों से मिले। यहां सीएम ने लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यालय में सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान सीएम के जनता दरबार में गोरखपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 100 से अधिक फरियादी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया। भू माफ‍िया की श‍िकायत पर सीएम ने सख्‍त रुख अपनाया तो अध‍िकारी तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top