अन्न महोत्सव के आयोजन में आज से थैले में मिलेगा राशन, सुनेंगे पीएम-सीएम का संबोधन -Ripe News-

Vishal Dubey
0
कोविड-19 महामारी के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार की तरफ से उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन गुरुवार काे अन्न महोत्सव के तहत वितरित किया जाएगा। इससे जिले के 586917 राशन कार्ड धारकों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रत्येक कोटे की दुकानों पर कम से कम 100 कार्ड धारकों को राशन देने की तैयारी है। इस दिन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन के साथ थैला भी दिया जाएगा। अन्न महोत्सव के दिन 1432 कोटे की दुकानों पर लगभग 1.43 लाख से आधिक गरीबों को राशन मिलेगा। इसके लिए कोटे की दुकानों को सजाने के साथ ही कार्ड धारकों को बैठने के लिए 100 कुर्सी की व्यवस्था की गई है। वहीं पर टीवी के माध्यम से पीएम व सीएम का कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार की सुबह से ही तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया। इसके साथ ही पात्रों की मौजूदगी को लेकर भी तैयारियों का क्रम पहले से ही चलता रहा। वहीं इस बाबत बैग पहले ही जिले में पहुंच चुका है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top