रतसर (बलिया) : गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर खुर्द (दिलावलपुर) में गुरुवार की शाम राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने मृतक छट्ठू वर्मा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विगत 20 जुलाई को जमीन बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया था। बड़े भाई ने अपने पुत्रों संग छोटे भाई को लाठी डंडों से जमकर पीटा। घायल छोटे भाई छट्ठू की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, डा.मदन राजभर, टुनटुन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
