शिवालाकलां क्षेत्र के ग्राम आराजी भैंसा के ग्रामीणों को इन दिनों गंदगी से दो-चार होना पड़ रहा है। नालियों के साथ तालाब की सफाई न होने रास्तों पर जलभराव हो रहा है। इससे लोगों का मार्गो से गुजरना मुश्किल हो रहा है। रास्तों पर लगातार पानी भरा रहने से कीचड़ फैलने के साथ-साथ मकानों में दरार आने लगी है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आक्रोश है।
गांव की सरकार बने कई माह बीतने को है, लेकिन सफाई व्यवस्था अभी भी बेपटरी है। गांव आराजी भैंसा इसका उदाहरण बना हुआ है। गांव निवासी कृष्ण कुमार, धर्मवीर सिंह, गुलशन, ब्रह्मपाल सिंह, रामकुमार, ओमपाल सिंह, हितेश कुमार, राम निवासी आदि का कहना है कि मुख्य मार्ग पर गंदे पानी के साथ कीचड़ फैला हुआ है।गड्ढों पर हर रोज पलट रहे वाहन
बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। गड्ढों में फंसकर ई-रिक्शा, बाइक व अन्य वाहन पलट रहे हैं और घायल हो रहे हैं। हालांकि, गड्ढों को बंद करने के लिए पत्थर तो डाले जा रहे हैं, लेकिन बारिश हुई तो समस्या अधिक बढ़ सकती है। जिसे लेकर स्थनीय लोग चितित हैं।
