वाराणसी में प्रेरणा कला मंच ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण के प्रति किया सचेत -Ripe News-

Vishal Dubey
0
सामाजिक व सांस्‍कृतिक संस्‍था प्रेरणा कला मंच की ओर से शनिवार को विविध आयोजनों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरुक किया गया। लोगों से अपील करते हुए अपेक्षा की गई कि हम अपने जीवन को हरीति‍मा से परिपूर्ण करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगायें और उसे बचाएंं। ताकि वह पुष्पित पल्‍लवित होकर आगे की पीढ़‍ियों को छांव दें और प्राणवायु दें। इस दौरान लोगों को आठ सूत्रीय अपेक्षाओं को लेकर पर्यावरण को लेकर शपथ दिलवाई।

सांस्कृतिक टीम प्रेरणा कला मंच द्वारा क्षेत्र के दुधुवा, भगवानपुर और कैथी में नुक्कड़ नाटक, परचा वितरण आदि के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया और अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने और उसकी बड़ी होने रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। विश्वज्योति जन संचार समिति एवं आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में "भूसेवा जल सेवा अभियान" के तहत गांव में लोगों को प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा रहा है। गीतों और नाटकों के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि पोलिथीन का उपयोग बंद करें, प्रकृति की रक्षा करें, अधिकतम संख्या में पेड़ लगायें और उन्हें बचाएं तभी हम अपनी अगली पीढ़ी को एक स्वस्थ पर्यावरण दे पायेंगे। ताकि प्राणवायु की भविष्‍य में हमको कभी कमी न होने पाए। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top