16 अगस्त से स्कूल खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन की ओर से भौतिक रूप से कक्षाएं चलाने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी बहुत से स्कूल बच्चों के लिए अभी आनलाइन का भी विकल्प खुले रखेंगे। अभिभावकों की सहमति के बाद जो बच्चे स्कूल आएंगे, उनकी आफलाइन कक्षाएं चलेंगी।शासनादेश के बाद कई स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिसमें उनसे बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर सहमति ली जा रही है। स्कूल खुलने के बाद जो बच्चे नहीं आएंगे, उनके पठन पाठन की व्यवस्था क्या रहेगी। इसके लिए भी स्कूल व्यवस्था कर रहे हैं। शासनादेश में आनलाइन कक्षाओं का जिक्र नहीं है, स्कूल खुलते बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति को लेकर अभी संशय है। इसमें स्कूल अभी बच्चों को कक्षाओं में आने के लिए बाध्य नहीं करने के विषय में भी सोच रहे हैं। स्कूलों में इसे लेकर स्टाफ के साथ मीटिंग भी हो रही है। जिससे शासन के दिशा निर्देश के साथ स्कूल खोले जा सकें।
