अनपरा में पावर सेक्टर बचाओ को लेकर विरोध सभा- Ripe News

Vishal Dubey
0

अनपरा में पावर सेक्टर बचाओ को लेकर विरोध सभा

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 को संसद के मौजूदा मानसून सत्र में रखे जाने की घोषणा के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अनपरा द्वारा 10 अगस्त को आयोजित एक दिवसीय कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय इस आधार पर लिया गया कि केंद्रीय वित्त मंत्री आरके सिंह ने यह वक्तव्य दिया है कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 अभी कैबिनेट से पारित नहीं हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में मंगलवार को अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर विरोध सभा आयोजित कर पावर सेक्टर बचाओ दिवस मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top