ATM से पैसा निकालने गए और नकदी नहीं है, तो बैंक पर लगेगा 10,000 रुपये जुर्माना
आरबीआइ ने कहा कि एटीएम में नकदी की कमी को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा और बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगेगा। अगर किसी व्हाइट लेबल एटीएम में नकदी की कमी मिलती है तो जुर्माना उस बैंक पर लगाया जाएगा जिससे उस एटीएम में रकम डालने का करार है।
