इटावा में अखिलेश बोले- सपा अपनी रणनीति से कर रही काम, भाजपा को सत्ता से उतारने में होगी कामयाब
इटावा में रक्षाबंधन पर्व पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं व बच्चों से राखी बंधवाई। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा हर हाल में अपनी सरकार बनाएगी।
