सांसद, विधायक व पार्षद पेड़ों को राखी बांधकर लेंगे रक्षा का संकल्प, 29 अगस्त तक यूपी में चलेगा अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ों की रक्षा के लिए रक्षा सूत्र कार्यक्रम चलाने जा रही है। यह कार्यक्रम 22 अगस्त से शुरू होकर 29 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधि अपने-अपने जिलों में विरासत वृक्षों सहित अन्य रोपित पौधों को रक्षा सूत्र बांधेंगे।
