चेतगंज पुलिस व आयुर्वेद चिकित्साधिकारी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात पान दरीबा स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर नकली आयुर्वेदिक दवा बेचने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। आरोपितों में मंडुआडीह के रानीपुर (महमूरगंज) निवासी परशुराम गुप्ता व शिवम गुप्ता शामिल हैं। इनकेचेतगंज एसीपी नितेश प्रताप सिंह के मुताबिक जरिए मुखबिर पुलिस को सूचना मिली कि पान दरीबा मंडी की एक दुकान में नकली आयुर्वेदिक दवा बेचता है। इस पर पुलिस व चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम बनाकर दुकान पर छापेमारी की गई। दुकान पर मौजूद पिता - पुत्र से भोला मुनक्का आयुर्वेदिक औषधि के बेचे जाने के संबंध में पूछा गया तो दोनों सकपका गए और जल्दी -जल्दी मुनक्के के बोरे को छिपाने लगे। मौके पर मौजूद डा. अमरदीप गुप्ता व आबकारी विभाग के कर्मियों द्वारा बोरे से औषधि को निकाल कर देखा तो उन्हें संदिग्ध लगा। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा. अमरदीप गुप्ता ने बताया कि बरामद औषधि का परीक्षण कराया जाएगा। कार्रवाई में चेतगंज प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता, मिथिलेश व रामसागर गुप्ता शामिल थे।
