अनियंत्रित बाइक से युवक गिरा, मौत -Ripe News-

Vishal Dubey
0
कस्बे से दौराला की तरफ जा रहे युवक की बाइक आरा मशीन के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर दूर जा गिरा। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को दौराला सीएचसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान जेब से मिले आधार कार्ड से मुजफ्फरनगर के चुड़ियाला निवासी मनशाद के रूप में हुई। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। पुलिस ने युवक के स्वजन को सूचना दी है।

टेंपो ने व्यक्ति को टक्कर मारी, मौत : हस्तिनापुर स्थित उधम सिंह चौक पर बेकाबू टेंपो ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top