उच्च सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सपा को मुस्लिम वोट तो चाहिए, लेकिन अब्बाजान से परहेज
UP Vidhan Mandal Monsoon Session मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव के पिता को अब्बाजान कहकर बुलाया तो समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधान परिषद में हंगामा कर दिया। भाजपा और सपा सदस्यों के बीच खूब नोकझोंक हुई।
