जन आक्रोश यात्रा निकालने वालों पर मुकदमा
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सोमवार को जन आक्रोश यात्रा जिला प्रशासन की बगैर अनुमति निकालने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सड़क जाम कर आवागमन में अवरोध पैदा करने महामारी निवारण अधिनियम तथा निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
