नेपाल के पानी से यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, नौगढ़ कस्बे के चारों ओर फैला पानी
नेपाल में लगातार बारिश होने के कारण यूपी के महराजगंज कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में नेपाल का पानी तबाही मचाने की ओर है। नेपाल की पहाडिय़ों से निकले नदी-नाले उफनाते हुए सिद्धार्थनगर पहुंचकर दबाव बना रहे हैैं। यहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
