एक जनवरी 2006 से पहले मृत्यु पर भी मिलेगी ऑनरेरी नायब सूबेदार की पेंशन, सशस्त्र बल अधिकरण ने दिए आदेश
ऑनरेरी नायब सूबेदार की एक जनवरी 2006 से पहले हुई मौत पर भी परिवार को उसकी रैंक के अनुसार ही पेंशन दी जाए। सशस्त्र बल अधिकरण की लखनऊ पीठ ने शनिवार को गाजीपुर जिले की रहने वाली प्रभावती की अपील पर यह आदेश सुनाया है।
